
Written by Vipin MittalJune 5, 2025
पी एम श्री जी जी आई सी इटावा में पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक एवं वृक्षारोपण संकल्प
Breaking news Article

इटावा।पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में सन्चालित समर कैंप में योग प्राणायाम साधना के उपरांत श्रीमती मिताली शुक्ला ने छात्राओं को पोष्टिक आहार के बारे व्यापक जानकारी देते हुए अंकुरित अनाज वितरण किया।
श्रीमती ऊषा यादव के दिशा निर्देशन में छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक का सजीव मंचन किया।
छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने -अपने जन्मदिन पर न्यूनतम एक पौधरोपण का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्या श्रीमती अन्जू श्री ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे रोपित कर हम अपनी प्रथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचा सकते हैं।ग्लोबल वार्मिंग से बचाव में पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है।
छात्राओं द्वारा अपने जन्मदिन पर पोधरोपण करने के संकल्प को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया।
Leave a Reply