Skip to content

Menu

  • Home
  • Health
  • Breaking news
  • Sports
  • Politics

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025

Calendar

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

Categories

  • Breaking news

Copyright INDIA NEWS17 2025 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress

INDIA NEWS17
  • Home
  • Health
  • Breaking news
  • Sports
  • Politics
You are here :
  • Home
  • Breaking news
  • गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखते हुए सभी संबंधित अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर शांति कानून व्यवस्था को रखें दुरुस्त_ डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी औरैया
Written by Vipin MittalApril 4, 2025

गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखते हुए सभी संबंधित अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर शांति कानून व्यवस्था को रखें दुरुस्त_ डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी औरैया

Breaking news Article

05 व 06 अप्रैल 2025 को मन्दिरों पर आयोजित होने वाले रामचरित मानस पाठ को समय से बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए आज ही सभी व्यवस्थाएं करें पूर्ण।

उप जिलाधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं करायें सुनिश्चित जिससे आने वाले कृषकों को न हो कोई असुविधा।

गर्मी की अधिकता को दृष्टिगत रखते हुए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत व अधिशाषी अभियंता जल निगम आवश्यकतानुसार पेय जलापूर्ति करायें सुनिश्चित।

खंड विकास अधिकारी व पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संचालित गौआश्रय स्थलों में गौवंशों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें/ करायें बेहतर।

औरैया 04 अप्रैल 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के माध्यम से शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों से संबंधितों को अवगत कराते हुए निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में पैनी नजर बनाए रखते हुए सतत भ्रमणशील रहकर शांति कानून व्यवस्था को कायम रखें इसमें किसी भी प्रकार से किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की छूट नहीं होगी यदि इस संबंध में किसी के द्वारा कोई गतिविधि, शिथिलता /अनियमितता की जाएगी तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की मंसानुरूप जनपद के मंदिरों/ देवस्थानों पर 05 व 06 अप्रैल 2025 को संपन्न किए जाने वाले रामायण के अखंड पाठ को कराए जाने के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन कर आज ही सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें ताकि कल 05 अप्रैल को समय से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा सके।
जिलाधिकारी ने जनपद में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों पर आने वाले कृषकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं देखें और उन्हें पूर्ण करायें जिससे किसी भी कृषक को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत को आमजन के बैठने हेतु अस्थाई छाया सेट सहित बनवाने तथा पेयजल हेतु प्याऊ स्थापित कराने के साथ-साथ संचालित वाटर कूलर की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए जिससे आमजन को पर्याप्त ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके और वह गर्मी से भी बच सकें। उन्होंने गौआश्रय स्थलों में गौवंशों को गर्मी से बचाने के लिए खंड विकास अधिकारियों सहित पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित गौआश्रय का सतत निरीक्षण कर गौवंशों हेतु पर्याप्त चारा, दाना, पेयजल, छाया तथा लू से बचाव हेतु बोरा की पल्ली लगवाने हेतु शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे उन्हें गर्मी से बचाया जा सके। उन्होंने कहा यदि इसमें किसी के द्वारा शिथिलता /लापरवाही बरती जाने की शिकायत प्राप्त होगी तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
जूम मीटिंग में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि लू/हीट वेव से आमजन के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई तैयारियों/ आवश्यकता पड़ने पर किए जाने वाले उपायों तथा दवाओं आदि की उपलब्धता एवं क्षेत्रवार ड्यूटी पर तैनात रहने वाले डॉक्टरों/ कर्मचारियों का पूर्ण माइक्रोप्लान तैयार करते हुए उपलब्ध करायें जिससे आवश्यकता पड़ने पर व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सके।

You may also like

सोने का भाव ‘1 लाख’ से ऊपर जाना :

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025

Calendar

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

Categories

  • Breaking news

Copyright INDIA NEWS17 2025 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress