Skip to content

Menu

  • Home
  • Health
  • Breaking news
  • Sports
  • Politics

Archives

  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025

Calendar

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

Categories

  • Breaking news

Copyright INDIA NEWS17 2025 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress

INDIA NEWS17
  • Home
  • Health
  • Breaking news
  • Sports
  • Politics
You are here :
  • Home
  • Breaking news
  • जायंट्स ग्रुप औरैया के 5 ग्रुपों का सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Written by Vipin MittalMarch 11, 2025

जायंट्स ग्रुप औरैया के 5 ग्रुपों का सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Breaking news Article

औरैया जायंट्स ने  धूमधाम से मनाया रजत जयंती वर्ष

औरैया में जायंट्स ग्रुप ग्रीन सिटी के नाम से बना एक नया ग्रुप ब्रजेश बंधु बने अध्यक्ष 

Oplus_16908288

औरैया। शहर के मंगलम गेस्ट हाउस में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन 5 की यूनिट 6 के समस्त ग्रुपों का अधिष्ठापन , प्रथम यूनिट काउंसिल मीट व ओरिएंटेशन समारोह आयोजित किया गया। जायंट्स ग्रुप  के रजत जयंती वर्ष के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत की घोषणा गोंग ध्वनि के साथ समारोह की अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार श्रीवास्तव ने की। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि विश्व उपाध्यक्ष श्री एस पी चतुर्वेदी, सेंट्रल कमेटी सदस्य डॉक्टर शिवराज सिंह यादव, स्पेशल कमेटी मेंबर श्रीमती उषा यादव एवं फेडरेशन अध्यक्ष डॉक्टर उमेश अग्रवाल, फेडरेशन उपाध्यक्ष विपिन मित्तल ने सामूहिक रूप से किया। तदोपरांत  जायंट्स प्रार्थना के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।

इसके उपरांत जायंट्स ग्रुप द्वारा नव सृजित ग्रुप ग्रीन सिटी को विश्व उपाध्यक्ष श्री एसपी चतुर्वेदी द्वारा चार्टर प्रदान किया गया। ग्रुप में शामिल हुए नए सदस्यों व नवसृजित समूह के सदस्यों को फेडरेशन उपाध्यक्ष विपिन मित्तल ने शपथ ग्रहण कराई।
इसके बाद जायंट्स ग्रुप के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सहेली अध्यक्ष मंजू गर्ग, प्रोग्रेसिव अध्यक्ष बागीश अग्रवाल, सुपर वुमन स्टार की अध्यक्ष नूपुर सेंगर एवं नव सृजित ग्रीन सिटी के अध्यक्ष बृजेश बंधु को शपथ अधिष्ठापन अधिकारी नितिन वर्मा ने  दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत होम ग्रुप जायंट्स ग्रुप  नव निर्वाचित अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा  कि जायंट्स ग्रुप समाज सेवा के कार्यों में हमेशा तत्पर रहता है। ग्रुप द्वारा यमुना सेवा, स्वच्छ औरैया, जल संरक्षण, दिव्यांग सेवा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण आदि समाज सेवा के कार्य कराए जाते रहे है जो कि जारी रहेंगे ।नव सृजित जायंट्स ग्रुप ग्रीन सिटी औरैया के अध्यक्ष ब्रजेश बंधु ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनका लच्छी जायंट्स के माध्यम से समाज सेवा के साथ साथ पूरे नगर में जगह जगह पौधे लगाकर नगर को हरा भरा बनाना है। वहीं जायंट्स सुपर वूमेंस की अध्यक्ष नूपुर सिंह सेंगर ने कहा कि आज वो जो कुछ भी जायंट्स की वजह से है।उन्होंने कहा कि में अपने ग्रुप के माध्यम से जायंट्स वाद को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास करुंगी।

आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक  डॉक्टर मनोज चौरसिया, कुलदीप सिंह यादव, मोहन अग्रवाल, नीलम लोहिया आदि मौजूद रहे। समारोह में चीफ कॉर्डिनेटर विमल कुमार यादव, कॉर्डिनेटर अनीता अग्रवाल, कॉर्डिनेटर हरी नारायण अग्रवाल, सुधा अग्रवाल,आशा गुप्ता, अंजना गुप्ता,यूनिट निदेशक यूनिट 5अपर्णा सिंह, फेडरेशन आफीसर रितु चंदेरिया, यूनिट निर्देशक यूनिट 4 प्रीति पोरवाल, किमी पोरवाल, रोहित अग्रवाल , आलोक पाल,नवनीत पुरवार, विष्णु गहाई,कमल वर्मा, रवि भान सिंह, राजेंद्र कुमार, आलोक गुप्ता, भीमसेन सक्सेना, ज्ञान सक्सेना, अनूप सक्सेना, रंजीत सिंह राजावत,अमित बरसैंया, वीरेंद्र शर्मा,अंकुर पुरवार, अंजनी कटियार, अरुण त्रिवेदी, राघव श्रीवास्तव, ममता बरसैंया आदि उपस्थित रहे।

You may also like

आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

जायण्ट्स दतावली द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दस पंखे भेंट सराहनीय एवं अनुकरणीय सेवाडॉ श्री निवास यादव उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा

सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025

Calendar

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

Categories

  • Breaking news

Copyright INDIA NEWS17 2025 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress