
पी. ए. सी. के अधिकारियों एवं जवानों को डॉ शिवराज सिंह यादव ने कराया योग प्राणायाम



इटावा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन पर्व पर 21 जून को 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा के जिम्नेजियम हाल में सेनानायक श्री अनिल सिंह सिसौदिया (IPS) की गरिमा मय उपस्थिति में जायण्ट्स दतावली के संस्थापक अध्यक्ष -योगाचार्य डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य केन्द्रीय समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन एवं *सहायक योगाचार्य *राम सजीवन सिंह* के निर्देशन में प्रातः काल योग- प्राणायम अभ्यास कराया गया। 28वीं वाहिनी के सभी अधि0/कर्मचारियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
डॉ शिवराज सिंह यादव ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रकाश डालते हुए विविध योगासन एवं प्रणायाम के लाभ विस्तार से बताये।
कमाण्डेण्ट अनिल सिंह सिसौदिया आई पी एस ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य पर प्रकाश डालते हुए, आहार विहार के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर वाहिनी के शिविरपाल महोदय श्री सुभाष चंद्र, सहायक शिविरपाल श्री अमित मिश्रा, सूबेदार मेजर श्री प्रेमचंद यादव, आईटीसी प्रभारी श्री सुंदर सिंह एवं सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply