मिशन शक्ति वाहनों को जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट प्रांगण से किया रवाना

मिशन शक्ति वाहनों को जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट प्रांगण से किया रवाना

औरैया 26 सितम्बर मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत शासन की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तीकरण एवं स्वाबलंवन हेतु शासन द्वारा संचालित आयोजनों के प्रसार- प्रचार हेतु 14 मिशन शक्ति प्रचार वाहनों को जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट प्रांगण से विभिन्न क्षेत्रों हेतु रवाना किया। इन प्रचर वाहनों द्वारा जनपद स्तरीय संकेतों यथा जनसंख्या अनुपात, जन्म मृत्यु दर, लिंगानुपात स्कूल ड्रापआउट छात्रों, बाल विवाह, लैगिंक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षारता दर तथा महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे उनके लाभ/दुष्परिणाम/प्रभाव को ध्वनि के माध्यम से आमजन तक पहुचाया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी का क्षेत्रवार रूटचार्ट प्रति दिन के हिसाब से बनाया जाये और निगरानी रखी जाये कि प्रचार वाहनों द्वारा निर्धारित रूटचार्ट पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *