Skip to content

Menu

  • Home
  • Health
  • Breaking news
  • Sports
  • Politics
  • #677 (no title)
  • #692 (no title)

Archives

  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025

Calendar

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    

Categories

  • Breaking news

Copyright INDIA NEWS17 2025 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress

INDIA NEWS17
  • Home
  • Health
  • Breaking news
  • Sports
  • Politics
  • #677 (no title)
  • #692 (no title)
You are here :
  • Home
  • Breaking news
  • किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिलवाएं समय से बीज तकनीकी भी मिले तो अन्नदाता और अधिक कुशल होकर प्रदेश व देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे_योगी आदित्यनाथ
Written by Vipin MittalJune 9, 2025

किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिलवाएं समय से बीज तकनीकी भी मिले तो अन्नदाता और अधिक कुशल होकर प्रदेश व देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे_योगी आदित्यनाथ

Breaking news Article


औरैया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ ने जनता महाविद्यालय अजीतमल में आयोजित कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में किसान बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विधान के रूप में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान की कड़ी के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन की सरकार ने पहली बार आईसीआर के किसानों को वैज्ञानिक व कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों और कृषि वैज्ञानिकों को उनके केंद्रों से निकालकर भेजने का काम किया है जिससे कृषक बंधुओ ने अपनी कृषि में दो फसलों के स्थान पर अधिक फसल लेनी प्रारंभ की है जिसका परिणाम है कि आज कृषक बंधु लगातार अपनी आमदनी बढ़ाने में सफल हो रहे हैं आज लखनऊ से उन्नाव बांगरमऊ होते हुए कन्नौज छिबरामऊ तथा कानपुर सहित जनपद औरैया के अन्नदाताओं की मेहनत को देखा है जिससे वह अपनी फसलों का अच्छा उत्पादन करके मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिलवाएं समय से बीज मिले तकनीकी भी मिले तो अन्नदाता और अधिक कुशल होकर प्रदेश व देश के विकास में अपना योगदान देकर माननीय प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत संकल्प को एक नई ऊंचाई तक पहुंचने में सफल होंगे। प्रदेश के 20 -25 जनपदों में मकई की खेती के माध्यम से यह देखने को मिल रहा है कि कृषक बंधु अपनी आमदनी को एक से 10 लाख तक बढ़ाने में सफल हुए है। उन्होंने कहा कि पहले आलू की फसल के बाद धान की फसल अथवा गेहूं की फसल लेकर ही संतुष्ट हो जाते थे परंतु आज इसमें वृद्धि हुई है और तीन-तीन फसलें लेने में सफल हो रहे है।
श्री मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में जब सरकार पहली बार आई थी तो देखने को मिला कि मोदी जी ने हेल्थ कार्ड की व्यवस्था प्रारंभ की थी उससे पहले कोई जानता भी नहीं था। उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना को आगे बढ़ाया और आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का देश के 12 करोड़ किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मक्के की फसल का उत्पादन बढ़कर 05 लाख हेक्टेयर हुआ है उसके लिए उन्होंने कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आज किसान मक्के की खेती से रुपए 01 लाख प्रति एकड़ से भी अधिक की आमदनी कर रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने 2017 में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है और 15 लाख निजी ट्यूबवेल तथा फ्री बिजली प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पी एम कुसुम योजना के तहत 01 लाख किसानों को सोलर पैनल की सुविधा प्रदान की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार सिर्फ महापुरुषों का अपमान करती थी वर्तमान सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर मेडीकल कॉलेज का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 08 लाख नौकरियां दी अकेले पुलिस विभाग में 2.16 लाख, शिक्षा विभाग में 1.60 लाख नौकरियां प्रदान करने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। डबल इंजन की सरकार में बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं अगर किसी ने बुरी नजर डालनी चाही तो उसे पता होना चाहिए कि हो सकता है उसे अगले चौराहे पर यमराज खड़े मिल जाएं। उनकी सरकार ने औरैया के लिए 272 करोड़ रूपये पुलिस लाइन, 151 करोड़ रूपये जालौन औरैया ब्रिज, 250 करोड़ जिला कोर्ट के लिए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 09 जून को अपने 11 वर्ष पूर्ण कर रही है आप सभी ऐसे ही डबल इंजन सरकार का सहयोग करते रहे सरकार आपके लिए पलक पांवड़े बिछाकर हमेशा तैयार खड़ी रहेगी।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मक्के की खेती के फायदों से किसानों को अवगत कराया और विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार और अधिक उन्नत वाले खाद्य बीज के लिए काम कर रही है।
सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया ने कहा कि पूर्व की सरकारों में तो मंडी तक ले जाने में किसानों के टैक्टर तक चोरी हो जाते थे भाजपा सरकार में किसान खुशहाल है बहू बेटी और उसका सिंदूर सुरक्षित है।
श्री मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में नारायणी देवी को मिनी बीज किट, राजेश दीक्षित को 24 लाख का चैक, रेशू कुमारी को 05 लाख का चैक, सुमन को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र, गुड्डी देवी को पंचायत कोष हेतु 10 लाख का चैक, कांति देवी को मृतक कृषक दुर्घटना हेतु 05 लाख का चैक एवं मान सिंह को घरौनी प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रगति शील किसान गौरव विश्नोई, मुकेश कटियार, आलोक, सुनील सिंह, श्री शंकर सिंह द्वारा अपनी आय के संबंध में विस्तार से बताया गया।
उक्त के पूर्व श्री मुख्यमंत्री ने जनपद का हवाई सर्वेक्षण करते हुए जनपद में कृषक बंधुओं द्वारा बोई गई फसलों को देखा और कहा कि खेतों में लहलती फसलों को देखकर यह लगने लगा है कि कृषक बंधु अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए तत्पर हैं वह सरकार द्वारा संचालित कृषि योजना तथा कृषि वैज्ञानिक से जानकारी प्राप्त कर अपने खेतों में उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
उक्त के पूर्व श्री मुख्यमंत्री ने जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यक्रम में लगे स्टालों का निरीक्षण भी किया गया साथ ही नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन भी कराया।
उक्त अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग श्री बल्देव सिंह औलख, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, उपाध्यक्ष राज्य में निषेध परिषद उ0प्र0 बृजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिरीक्षक हरीश चंद्र, जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, जिलाध्यक्ष भाजपा सर्वेश कठेरिया,भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, पूर्व सांसद राम शंकर कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री/पूर्व दिबियापुर विधायक लाखनसिंह राजपूत, अपर जिलाधिकारी (वि0 /रा0)महेंद्र पाल सिंह, कुलपति चन्द शेखर आजाद यूनिवर्सिटी आनंद कुमार सिंह सहित जनपद के विभिन्न अधिकारीगण तथा भारी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता बंधु आदि उपस्थित रहे।

You may also like

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने जिला प्रशासन के साथ बाढ़ ग्रस्त गांवों में जाकर बांटी राहत सामग्री

कल लखनऊ में मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025

Calendar

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    

Categories

  • Breaking news

Copyright INDIA NEWS17 2025 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress