
औरैया। जायन्ट्स सहेली द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शहर में राधा आर्य के निवास पर वर्तमान अध्यक्ष आशा गुप्ता की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्था की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मंजू गर्ग एवं पूर्व सचिव पूनम पुरवार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में सभी सहेलियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान गीत-संगीत और हास-परिहास के बीच सभी ने उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लिया।
कार्यक्रम में अंजना गुप्ता, संगीता बरसैंया, ममता बरसैंया, संगीता गहोई, राधा वर्मा, सुधा अग्रवाल, सुलेखा बरसैंया, सरिता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, पंकज पोरवाल, राजो गुप्ता सहित कई सहेलियां मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर होली के रंगों के साथ एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और आपसी मेलजोल का पर्व है। ऐसे आयोजनों से संगठन की सदस्यों के बीच आत्मीयता बढ़ती है और समाज में सकारात्मक वातावरण का संदेश जाता है।
राधा पोरवाल ने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रम आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं। सभी सहेलियों की सहभागिता और उत्साह से कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी इसी तरह सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
