जायंट्स दतावली ने कंबल, शाल भेंट कर भट्टा श्रमिकों को सम्मानित करते हुए नशा निवारण हेतु किया प्रेरित _डॉ शिव राज सिंह यादव

जायंट्स दतावली ने कंबल, शाल भेंट कर भट्टा श्रमिकों को सम्मानित करते हुए नशा निवारण हेतु किया प्रेरित _डॉ शिव राज सिंह यादव

इटावा।जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दतावली द्वारा डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केंद्रीय समिति जायंट्स एवं श्रीमती ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति जायंट्स के संयोजत्व में पूज्य पिताजी ब्रह्मलीन ग्याराम यादव जी के निर्वाण दिवस पर श्री शिव शक्ति ईंट भट्टा इटावा के 60 श्रमिक बंधुओं को कंबल एवं 11 महिला श्रमिक बहिनों को शाल भैंट कर सम्मानित किया गया, इस अवसर डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केंद्रीय समिति एवं फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने सभी श्रमिक भाई बहिनों मध्यपान एवं धूम्रपान से स्वास्थ्य पर होने वाले हानिकारक कुप्रभाव की जानकारी देते हुए सभी प्रकार के नशा निवारण हेतु आवहन किया।


जायंट्स परिवार द्वारा श्रमिक भाई बहिनों के साथ साथ सभी बच्चों को फल एवं मिष्ठान वितरण भी किया गया
संयोजका श्रीमती ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति जायंट्स ने व्यवस्था में सराहनीय योगदान हेतु डॉ कैलाश यादव श्रीमती रश्मि यादव अध्यक्ष दतावली, आशीष यदुवंशी, एवं मुनीम जय भाई के साथ साथ आयोजन में सक्रिय सहभागिता हेतु विमल कुमार सिंह, श्रीमती स्मिता यादव, श्रीमती क्षमा दीक्षित, श्रीमती प्रेरणा जैन, श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती मीनाक्षी सक्सेना, श्रीमती सुषमा यादव, श्रीमती केशवती गोयल, दीप सिंह यादव, राम सजीवन यादव, विपिन पाल यादव, के पी सिंह शाक्य, समसुद्दीन शम्स, के साथ साथ सभी लाभार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *