संयुक्त अधिष्ठापन समारोह में जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री से सारिका अग्रवाल तथा इटावा सहेली से विमल शर्मा ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

संयुक्त अधिष्ठापन समारोह में जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री से सारिका अग्रवाल तथा इटावा सहेली से विमल शर्मा ने ली अध्यक्ष पद की शपथ


इटावा।अंतरराष्ट्रीय समाज सेवी संस्था जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 के जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री तथा इटावा सहेली ने ने संयुक्त रूप से अधिष्ठापन समारोह फेडरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय समिति सदस्य डॉ शिव राज सिंह यादव, विशेष समिति सदस्य श्रीमती ऊषा यादव तथा फेडरेशन 5 अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया, जायंट्स प्रार्थना और सरस्वती पूजन के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।सभी पदाधिकारियों का तिलक वंदन तथा पटका पहनाकर स्वागत किया।जायंट्स मैत्री ग्रुप की अध्यक्ष ने अपनी शब्द माला से सदन में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया।


नवीन सदस्यों को फेडरेशन 5 अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई जायंट्स मैत्री ग्रुप तथा जायंट्स सहेली ग्रुप की अध्यक्ष तथा नई कार्यकारिणी के सदस्यों को यूनिट निदेशक श्रीमती प्रेरणा जैन द्वारा पद एवं उत्तरदायित्व के बोध हेतु शपथ दिलाई गई।होटल चाणक्य मे आयोजित अधिष्ठापन कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व वरिष्ठ अध्यक्ष जनो को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर फेडरेशन सचिव नितिन वर्मा, फेडरेशन वित्त अधिकारी अपर्णा सिंह,फेडरेशन ऑफीसर संगीता अग्रवाल, डॉ तृप्ति यादव, यूनिट 1 निदेशक नीतू पुरवार फेडरेशन कोऑर्डिनेटर आशा अवस्थी , स्मिता यादव, क्षमा दीक्षित, पूर्व फेड अध्यक्ष सदस्य आर के अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थित रही।डॉ शिव राज सिंह यादव द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जायंट्स रूपी रथ मे जोड़ने के लिए प्रयास करने के लिए कहा गया ।

कार्यक्रम का बहुत ही सफल और सुव्यवस्थित संचालन सीमा सिंह द्वारा किया गया।सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए।जायंट्स सहेली की अध्यक्ष श्रीमती विमल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।मैत्री ग्रुप और सहेली ग्रुप के अच्छी संख्या में सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *