
औरैया। SIT जीएसटी फ्रोड जांच पुलिस टीम द्वारा जीएसटी कर की ठगी करने वाले 04 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लैपटाप ,08 एन्ड्रोइड फोन व 9 कीपैड फोन , 8 चैकबुक, 7 पासबुक , 21 अदद मोहर,12 आधार कार्ड, 07 डेबिट कार्ड, 11 रजिस्टर ,4 नोटबुक, बीस सिम,आठ पासपोर्ट साइज फोटो (अलग-अलग व्यक्तियों की) व फाइलों मे रखे बोगस फर्मों से सम्बन्धित कागजात तथा कुल 6000/- रूपये नकद बरामद ।
फर्जी GST फर्म बनाकर GST कर चोरी करने वाले 04 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार –
गिरोह के सदस्य गरीब जरूरतमंद लोगों को 10-15 हजार रुपये का लालच देकर उनके आधार, पैन, बैंक खाता, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज प्राप्त करते थे।
किरायानामा/बिजली के बिल एडिट कर गलत पते पर GST फर्म रजिस्ट्रेशन कराया था।
बोगस फर्मों के माध्यम से बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के फर्जी इनवॉइस जारी करके अवैध रुप से करोड़ों की बोगस I.T.C.(Input Tax Credit) पास-ऑन करके GST कर चोरी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार ।
गिरोह द्वारा शारदा ट्रेडिंग कम्पनी बोगस फर्म का रजिस्ट्रेशन कर I.T.C. पास-ऑन करके लगभग 229.50 लाख रुपये की कर चोरी उजागर।
बोगस फर्मों के नाम से इनवॉइस, ई-बे बिल, बिल्टी तैयार कर वास्तविक फर्म मालिकों को देकर ITC पास ऑन कर अवैध रूप से कमीशन/आर्थिक लाभ प्राप्त करना ।
ई-वे बिल तैयार कर लेन-देन को वैध दर्शाया जाता था जबकि वास्तविक धरातल पर इन बोगस फर्मों द्वारा कोई माल का क्रय-विक्रय नही किया गया ।
गठित S.I.T. पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही से संगठित GST कर चोरी गिरोह का पर्दाफाश।
थाना कोत0 औरैया पर वादी मुकदमा श्री वीरी सिंह उपायुक्त राज्य कर इटावा संभाग के द्वारा जीएसटी कर चोरी के सम्बंध मे छदम बिजली बिल/किरायेनामा की छायाप्रति का प्रयोग करते हुए फर्म सर्व श्री शारदा ट्रेडिंग कम्पनी कस्बा खानपुर जनपद औरैया GSTN NO. 09JINPK2029B1Z9 द्वारा सर्व श्री गौरी शंकर ट्रेडिंग कम्पनी जयपुर राजस्थान GSTN NO. 08FQIPM5905F1ZM से बोगस कम्पनियो से खरीद दिखाते हुए 229.50 लाख रुपये के आई.टी.सी. क्लेम की गयी जिसकी जांच उपरांत ज्ञात हुआ कि सर्व श्री गौरी शंकर ट्रेडिंग कम्पनी जयपुर राजस्थान से सर्व श्री शारदा ट्रेडिंग कम्पनी कस्बा खानपुर जनपद औरैया द्वारा कोई कर नही दिया गया तथा सर्व श्री शारदा ट्रेडिंग कम्पनी कस्बा खानपुर जनपद औरैया का घोषित व्यापारिक स्थल अस्तित्व में नही पाया गया व अभियोग में नामित अभियुक्त बापी केवरा पुत्र राजेश केवरा निवासी बरदांगल पंचमहली धनबाद झारखण्ड के द्वारा फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर पंजीयन प्राप्त करके 229.50 लाख के आईटीसी पास-ऑन कर अग्रेसित कर करापवंचन का कृत्य कर राजस्व की छति पहुचाये जाने के सम्बंध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 543/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर उच्चाधिकारीयों के निर्देश पर S.I.T. पुलिस टीम गठित की गई तथा गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तगण- 1.श्यामसुन्दर पासवान व 2.अशोक कुमार पासवान को औरैया बरमूपुर नहर पुलिया से मधूपुर रोड पटरी से गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ के पश्चात 02 अन्य अभियुक्तगण 3. महावीर शरण उर्फ पहाडिया व 4. विमल कुमार को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से दो अदद लैपटाप, आठ अदद एन्ड्रोइड फोन, नौ अदद की- पैड फोन, आठ चैक बुक, सात पासबुक, इक्कीस अदद मोहर (फर्म संबंधित), सात डेबिट कार्ड, ग्यारह रजिस्टर, चार नोट बुक, बारह आधार कार्ड, फाइलों मे रखे कागजात व कुल 6000/- रूपये नकद बरामद किए गए तथा पुछताछ व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
1.मु0अ0सं0 543/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया ,गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.श्यामसुन्दर पासवान पुत्र स्व0 सीताराम पासवान निवासी मिराहा थाना चिरकुण्डा जिला धनवाद झारखण्ड उम्र करीब 43 वर्ष
2.अशोक कुमार पासवान पुत्र स्व0 दामोदार पासवान निवासी संजय चौक वाईपास दीपक पेट्रोल पम्प के पास कस्वा मैथन थाना चिरकुण्डा जिला धनवाद झारखण्ड उम्र करीब 32 वर्ष
3.महावीर शरणउर्फ पहाडिया पुत्र स्व0 श्री जागेश्वर दयाल निवासी रोडवेज वस स्टेण्ड के सामने मंगला पैलेस थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 55 वर्ष
4.विमल कुमार पुत्र श्री शिवशंकर निवासी गुमटी मोहाल औरैया हाल पता संकट मोचन मंदिर के पास गुरहाई मुहाल उम्र करीब 42 वर्ष,गिरफ्तार अभियुक्तो की अपराध मे भूमिका-
- श्यामसुन्दर पासवान- इसके द्वारा भोले भाले लोगो को नौकरी के नाम पर झांसा देकर उनके आधार कार्ड व पैन कार्ड लेता था और उन्ही आधार कार्ड व पैन कार्ड के आधार पर फर्जी (बोगस) जीएसटी फर्म बनवाताथा व खाता संचालन स्वंय करता था ।
- अशोक कुमार पासवान-इसके द्वारा घर पर रहकर कम्प्यूटर से एडिट कर कागजो मे छेडखानी करके फर्म तैयार व मुहर बनवा करफर्जी (बोगस कम्पनी) बनाना था ।
- महावीर शरण उर्फ पहाडिया -इसके द्वाराबिना किसी वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के आई0टी0सी0 पास-ऑन करके अपने साथियों के साथ मिलकर बोगस फर्म रजिस्टर करवाकर आईटीसी पास आन कर केन्द्र व राज्य सरकार के राजस्व कर की चोरी करके छति पहुंचाकर आर्थिक लाभ प्राप्त करना।
- विमल कुमार- इसके द्वारा फर्म (जय महादेव ट्रेडिंग कम्पनी) को अपने नाम से खुलवाना तथा समान उद्देश्य रखते हुए सह अभियुक्त द्वारा प्राप्त लाभ में से कमीशन प्राप्त करना।
अपराध का उद्देश्य/तरीका- समस्त अभियुक्तगणो द्वारा योजनाबद्द तरीके से जरूरतमन्द लोगो से 10-15 हजार रूपये का लालच/रूपये नौकरी लगवाने के नाम पर उनके आधार कार्ड,पैन कार्ड बैक खाता,चैक बुक, डेबिट कार्ड, मोबाइल नम्बर आदि दस्तावेज प्राप्त कर अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से इन्ही के कागजातो को एडिट कर ,बोगस फर्म रजिस्टर्ड कर बिना वास्तविक माल आपूर्ति के आईटीसी इनपुट टैक्स क्रेडिट पास आन कर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के कर की चोरी राजस्व की छति पूर्ति पहुचाकर आर्थिक लाभ कमाना था । प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पूछताछ का विवरण-अभियुक्तगण द्वारा बताया गया किहमभोले-भाले लोगो से उन्हे नौकरी/रूपयो का लालच देकर उनके कागजात लेकर एडेटिंग कर फर्जी किरायानामा/बिजली का बिल तैयार कर जीएसटी फर्म रजिस्टर करा देते थे महावीर शरण जो औरैया में गल्ला मण्डी मे व्यापारी है जिसके माल के ट्रक झारखण्ड पश्चिम बंगाल में आते थे। श्यामसुन्दर पासवान द्वारा महावीर शरण के ड्राइवरो को आरटीओ व सेलटैक्टस अधिकारियों की लोकेशन देकर पास कराने का कार्य करता था। महावीर शरण के कहने पर श्यामसुन्दर पासवान व अशोक कुमार पासवान द्वारा एक बोगस फर्म शारदा ट्रेडिंग कम्पनीबनाई थी इन्होने योजनाबन्ध तरीके से जरूरत मन्द लोगो से 10-15 हजार रूपये का लालच/रूपये नौकरी लगवाने के नाम पर उनके आधार कार्ड,पैन कार्ड बैक खाता मोबाइल नम्बर आदि दस्तावेज प्राप्त कर अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से इन्ही के कागजातो को एडिट कर ,बोगस फर्म रजिस्टर्ड कर आईटीसी इनपुट टैक्स क्रेडिट पास आन कर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के कर की चोरी राजस्व की छति पूर्ति पहुचाकर आर्थिक लाभ कमाया था इसी उदेश्य श्यामसुन्दर पासवान व अशोक कुमार पासवान ने बापी केवडा से कागज लेकर शारदा ट्रेडिंग कम्पनी बनायी थी ।
बरामदगी विवरण-
1.6000/- रूपये नकद
2.दो अदद लैपटाप
3.आठ अदद एन्ड्रोइड फोन
4.नौ अदद की- पैड फोन
5.आठ चैक बुक
6.सात पासबुक
7.इक्कीस अदद मोहर
8.सातडेबिट कार्ड
9.ग्यारह रजिस्टर
10.चार नोटबुक
- बारह आधार कार्ड
- फाइल कवरो मे रखे कागजात
- बीस अदद सिम
- आठ पासपोर्ट साइज अलग-अलग व्यक्तियों की फोटो
आपराधिक इतिहास- (जानकारी की जा रही है)
गिरफ्तारकर्ता SIT पुलिस टीम-
1.श्री राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक मय हमराह - श्री भूपेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा मय हमराह
- श्री अनूप कुमार मौर्य निरीक्षक अपराध शाखा मय हमराह
- श्री हेमन्त चौधरी उ0नि0 साइबर थाना मय हमराह

