नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर


औरैया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को औरैया में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जनपद औरैया के प्रभारी मंत्री श्री राकेश राठौर ‘गुरुजी’ उपस्थित रहे। यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में आयोजित हुई। इस दौरान सदर विधायक श्रीमती गुड़िया कठेरिया नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता,विपिन मित्तल,सौरभ भूषण शर्मा ,विवेक पाठक, लल्ला शर्मा,नूपुर सिंह सेंगर,ब्रजेश बंधु, नितिन वर्मा,प्रशांत चतुर्वेदी,सर्वेश दीक्षित सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौर तलब है की तिरंगा रैली में प्रारम्भ होने से पूर्व सैकड़ों की संख्या में पुरुष , महिलाएं व छात्र नूपुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में महावीर गंज में बड़े हनुमान जी के मंदिर पर एकत्रित होकर शहीद पार्क पहुंचे ।

तिरंगा रैली में इन प्रमुख लोगों के अलावा
कोशाकी, वंदना, प्रियंका आर्यन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी से यात्रा का उत्साह देखते ही बना।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। यात्रा के दौरान नागरिकों से राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की गई।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा और लोगों में देशप्रेम एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *