
इटावा।जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति की सदस्य प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम श्रीमती ऊषा यादव के निर्देशानुसार श्रीमती स्मिता यादव की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति सदस्य डॉ शिव राज सिंह यादव के कोआर्डिनेशन एवं इन्जीनियर कृपा शंकर यादव जी के संयोजकत्व में जायण्टस ग्रुप आफ इटावा मैत्री द्वारा फेडरेशन 05 की फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का भव्य आयोजन बाला जी मण्डपम इटावा में आयोजित किया गया।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेशन,05 के साथ साथ कर्नाटक के उडुपी एवं बैगलोर के लगभग 300 जायण्टस पदाधिकारियों की सहभागिता आयोजित फोर्मर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद जी द्वारा दीप प्रज्ज्लन एवं गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी जी, विशिष्ट अतिथि दिनकर आमीन, मुकेश अग्रवाल, डॉ शिव राज सिंह यादव डॉ सुधा चौधरी, राजेश बजाज, अशोक अग्रवाल, ऊषा यादव,पदमा भार्गव , फेडरेशन प्रेसीडेंट विपिन मित्तल,आर के अग्रवाल, सी एस वालासुव्रमन्यम ,इन्जीनियर कृपा शंकर यादव की गरिमा मय उपस्थित में किया
आयोजक मण्डल द्वारा समस्त मन्चासीन अतिथि गण को सम्मानित किया गया आयोजक समूह अध्यक्ष श्रीमती सारिका अग्रवाल ने शब्द माला से स्वागत किया।
सात प्रान्तों से पधारे प्रतिनिधियों ने सारगर्भित उद्वोधन, प्रहसन, काव्य पाठ, लघू नाटिका, आदि के माध्यम से जायंट्स के उत्थान में फोरमर प्रेसीडेंट का दायित्व एम् समूह पदाधिकारी गण एवं सदस्यों का फोरमर प्रेसीडेंट के प्रति कर्तव्य पर समीचीन प्रकाश डाला
मन्चासीन अतिथि गण द्वारा आयोजन में पधारे समस्त जायण्टस पदाधिकारी गण को सम्मानित किया गया।
समारोह अध्यक्ष श्रीमती स्मिता यादव ने अपने प्रारम्भिक उद्वोधन में आयोजन की झलक प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समेत सहभागी समस्त जायण्टस परिवार का हार्दिक अभिवादन किया
मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद जी ने भारतीय मूल के अन्तर्राष्ट्रीय समाज सेवी संगठन जायण्टस द्वारा प्रदत्त समाज सेवाओं को मुक्त कंठ से सराहते हुए परामर्श दिया कि, जायण्टस को औषधियों, खाद्यान्न, खाद्य पदार्थ सब्जियों, शिक्ष व्यवस्था आदि विविध क्षेत्रों में हो रही मिलावट, भ्रष्टाचार आदि के बारे में तथ्य परक जानकारी देकर जनजागरण करना चाहिए
अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी जी विश्व उपाध्यक्ष ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव एवं श्रीमती स्मिता यादव के सद् प्रयासों को सराहते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं
कर्नाटक उडुपी से पधारे दिनकर आमीन जी सदस्य केन्द्रीय समिति अन्तर्राष्ट्रीय प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम ने इस आयोजन का औचित्य एवं लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री मुकेश अग्रवाल जी एवं राजेश बजाज सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त सहभागियों के साथ साथ आयोजक मण्डल को बधाईयां दी ।
समारोह समन्वयक डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त प्रस्तुतियों को जायंट्स के उत्थान के लिए लाभकारी बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी का परिचय देते हुए उन्हें 34 वर्षों तक अनवरत भारत के श्रेष्ठतम सांसद गण में शुमार सांसद बताते हुए उनकी अद्भुत कार्यशैली को मुक्त कंठ से सराहा।
डॉ सुधा चौधरी सदस्य केन्द्रीय समिति, अशोक अग्रवाल श्रीमती पदमा भार्गव सदस्य विशेष समिति एवं आर के अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं
फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए आगामी 25 अक्टूबर को औरैया में आयोजित होने वाले फेडरेशन कन्वैंशन में सहभागिता हेतु अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आवाहन किया।
आगामी अन्तर्राष्ट्रीय जायण्टस कन्वैंशन बैगलोर के आयोजक समूह अध्यक्ष सी एस वालासुव्रमन्यम ने आयोजन में सहभागिता हेतु अधिकतम रजिस्ट्रेशन कराने का आवाहन किया
समारोह के आयोजक इन्जीनियर कृपा शंकर यादव ने मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समस्त बरिष्ठ जायण्टस पदाधिकारी गण के साथ साथ समस्त सहभागियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में विशेष सहयोगी डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव श्रीमती स्मिता यादव ,डॉ तृप्ति यादव,श्रीमती क्षमा दीक्षित, श्रीमती आशा अवस्थी, , समारोह सन्चालिका श्रीमती प्रेरणा जैन, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती शीतल माहेश्वरी, श्रीमती रश्मि यादव,प्रीती यादव, श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती अनीता यादव ,विमल कुमार सिंह, ललित सक्सेना,राम सजीवन यादव, सुरेन्द्र बाबू, मुकेश बावू मनीष सहाय, कौशल किशोर तिवारी, डॉ प्रशान्त दुवे, संगीता तिवारी,आदि का हार्दिक धन्यवाद किया


