
औरैया।जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना बेला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, बैरक, शस्त्रागार, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा थाना परिसर एवं कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों एवं रजिस्टरों के रख-रखाव तथा पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण से आवश्यक जानकारी ली गई। साथ ही आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं थाना परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
