गरीबों की सेवा करना ही सच्ची समाज सेवा: रविन्द्र सिंह कुशवाह

गरीबों की सेवा करना ही सच्ची समाज सेवा: रविन्द्र सिंह कुशवाह

पूज्य माताजी जिया जी की स्मृति में बांटे गरीबों को कंबल


औरैया। शहर के आर्यनगर काली माता मंदिर परिसर में स्व. जिया जी स्मृति धर्मार्थ न्यास द्वारा सर्दी के मौसम में गरीबों को राहत देने के लिए कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम सयोजक के रूप में मौजूद रहकर कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह ने दो सैकड़ा से अधिक कंबलो का वितरण किया तथा गरीबों की सेवा को सच्ची समाज सेवा बताया।
कार्यक्रम में राजेश सिंह कुशवाह ने कहा कि गरीबों असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता है। गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा करने के समान है। स्वर्गीय जिया जी स्मृति धर्मार्थ न्यास की जितनी भी तारीफ की जाए वह बहुत ही कम है। सर्दी के मौसम में समाज सेवियों ने गरीबों को कंबल बांटकर मानवता का जो परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। स्वर्गीय जिया जी स्मृति धर्मार्थ न्यास के तत्वावधान में शुक्रवार को स्वर्गीय जिया जी की 15वीं पुण्य तिथि पर सर्दी से बचाव के लिए 250 गरीबों को कंबल वितरित किए गए। स्वर्गीय जिया जी स्मृति धर्मार्थ न्यास के कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह के साथ आए हुए सपा नेता अशोक चौबे, गोधन सिंह भदोरिया, रामबली सिंह पवार सहित अन्य लोगो ने गरीबों को कंबल वितरित किए। शहर के आर्यनगर स्थित काली माता पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कंबल वितरण से पहले में स्व. जिया जी स्मृति धर्मार्थ न्यास एवं क्षत्रिय महासभा के संरक्षक कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह द्वारा सौरभ एंड पार्टी से भजनांजलि संपन्न हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्य अतिथियों के अलावा रूद्रपाल सिंह कुशवाह मौजूद रहे। इस मौके पर रामकृपाल सिंह सेंगर, दिनकर प्रताप सिंह, धीर सिंह भदौरिया, शिवपाल सिंह जादौन, राघव सिंह, रणवीर सिंह, शिवपाल सिकरवार, बल्दाऊ, सुरेन्द्र सिंह राजावत, अशर्फी लाल, दिलीप सिंह, भूपेंद्र सिंह कुशवाह, एडवोकेट दीपेंद्र सिंह कुशवाह, गौरव सिंह,अंकित सिंह, देव सिंह, मुन्ना सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *