गौ-सेवकों के मानदेय एवं विकास कार्यों के भुगतान में सहयोग न करने पर जांचकर अमावता के ग्राम प्रधान पर कार्यवाही करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Oplus_16908288

गौ-सेवकों के मानदेय एवं विकास कार्यों के भुगतान में सहयोग न करने पर जांचकर अमावता के ग्राम प्रधान पर कार्यवाही करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

मिशन ज्योतिर्गमय के अन्तर्गत चयनित विद्यालयों को कायाकल्प प्लस तथा कायाकल्प प्लस-प्लस से किया जाये संतृप्त।

औरैया 26 दिसम्बर 2025 – जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में 05वें व 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के व्यय की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जिन ग्राम सचिवों द्वारा प्राप्त धनराशि का सोमवार तक 98 प्रतिशत व्यय कराना सुनिश्चित करें और अन्तिम चेतावनी देते हुए कहा कि जिनका व्यय भुगतान 30 दिसम्बर 2025 तक पोर्टल पर प्रदर्शित नही होगा उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाधिकारी ने ग्राम सचिव अव्दुल करीम, हेमन्त शर्मा, करन सिंह सहित एक दर्जन से अधिक अनुपस्थित सचिवों का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिये साथ ही उन्होने सह भी निर्देश दिये कि जिन सचिवों के भुगतान हेतु अपलोड किये गये बिल किन्हीं कारणों से अस्वीकृत हो रहे है वह विभाग से सम्पर्क कर कारणों को समझते हुए भुगतान की कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान ग्राम सचिव अमावता द्वारा व्यय भुगतान की धीमी प्रगति को स्पष्ट करते हुए अवगत कराया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा शासकीय कार्यों में रूचि न लेते हुए विकास कार्यों के भुगतान की कार्यवाही सहयोग नहीं किया जा रहा है साथ ही ग्राम पंचायत में स्थित गोशाला में कार्यरत गौसेवकों के पारिश्रमिक का भुगतान नही किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत में कराये जा रहे विकास कार्यों की जांच की जाये तथा ग्राम प्रधान द्वारा सहयोग न करने पर उनके विरूद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जाये।
उक्त के पश्चात समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिलाधिकारी की प्राथमिकता में सुमार मिशन ज्योतिर्गमय द्वितीय चरण के अंतर्गत चयनित विद्यालयों की भौतिक व शैक्षिक परिवेश को सुधारने के लिए कायाकल्प योजना के तहत 19 पैरामीटर के तहत विद्यालयों में कराए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चयनित विद्यालयों में कायाकल्प के अन्तर्गत समस्त पैरामीटरों से संतृप्त किया जाये साथ ही कायाकल्प प्लस में समाहित पैरामीटरों से 26 जनवरी 2026 तक संतृप्त कराते हुए गणतंत्र दिवस पर मा0 जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोकार्पण कराया जाये तथा कायाकल्प प्लस प्लस के अन्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित पैरामीटरों से 15 फरवरी 2025 तक चयनित विद्यालयों को संतृप्त किया जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम सचिव बिरूहूनी द्वारा गलत सूचना देने तथा शासकीय आदेशों की अवेहलना करने पर भत्सना प्रबिष्टि अंकित की जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार समस्त खंड विकास अधिकारी समस्त खंड शिक्षा अधिकारी ज्योतिर्गमय विद्यालयों के शिक्षक व ग्राम प्रधान व सचिव आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *