
0
2 आरोपियों को भेजा जेल
औरैया।पुलिस ने जनपद के सहायल थाना क्षेत्र में 48 घंटे पूर्व हुई हत्या का खुलासा कर 2आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस कप्तान अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक उर्फ दीपक के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे मना करने के बाद भी नहीं मान रहा था साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस पर ही अभिषेक ने दोस्त गौरव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
अभियुक्तों ने दीपक को पार्टी के बहाने खेत में बुलाकर शराब पिलाई, फिर गोली मारकर की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या अभियुक्त दीपक व गौरव को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।

