दिबियापुर/औरैया।प्रदेश की सामाजिक संस्था ओजस्वी फाउंडेशन ने कांशीराम कॉलोनी में वृहद भोज-प्रसाद वितरण का आयोजन किया.
शुक्रवार को ओजस्वी फाउंडेशन की अध्यक्ष अपर्णा सिंह फाउंडेशन के पदाधिकारियों के कांशीराम कॉलोनी पहुंचकर वहां के लोगों को भोज प्रसाद वितरित किया. अपर्णा सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है. उन्होंने कहा कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि सभी मनुष्य समान हैं. आर्थिक समानता के बिना किसी भी मनुष्य का कल्याण नहीं हो सकता ज्ञातव्य हैं कि ओजस्वी फाउंडेशन द्वारा वृहद स्तर पर हाईस्कूल के छात्र/छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक वितरण और ज़रूरत मंद, निर्धन लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण भी किया जा रहा है. इस मौके पर फाउंडेशन की अध्यक्षा अपर्णा सिंह के अलावा अर्चना पाल, अनीता पोरवाल, ललिता पोरवाल, नंदिनी पोरवाल, गीतिका त्रिपाठी,रेनू जैन, मोनिका गुप्ता, किमी पोरवाल, सीमा पाल, साधना यादव, ज्योत्सना आदि लोग मौजूद रहे.



