नुमाइश मैदान में 11 व 12 अक्टूबर 2025 को स्थानीय स्तर के कलाकारों द्वारा एवं 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये जायेगें सास्कृतिक कार्यक्रम, 18 अक्टूबर 2025 को होगा वृहद कवि सम्मेलन

नुमाइश मैदान में 11 व 12 अक्टूबर 2025 को स्थानीय स्तर के कलाकारों द्वारा एवं 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये जायेगें सास्कृतिक कार्यक्रम, 18 अक्टूबर 2025 को होगा वृहद कवि सम्मेलन

11 से 18 अक्टूबर 2025 तक नुमाइश मैदान में लगेगा आटो एक्सपो, आमजन खरीद सकेगें मन चाहे वाहन साथ ही मिलेगी वाहन ऋण की सुविधा।

औरैया 10 अक्टूबर । जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने दिनांक 11 अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक नुमाइश मैदान में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं आटो स्टालों के संबंध में जनपद के प्रमुख विद्यालयों के प्रतिनिधियों तथा वाहन कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में समन्वय बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उच्च श्रेणी एवं भव्यता के साथ कराया जाये। इसके लिए सभी विद्यालय प्रतिनिधियों को संयोजित करते हुए एक व्हाटस्अप ग्रुप बनाया जायें, जिसमें प्रतिदिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सम्बन्धित सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि कार्यक्रम के दिन सम्बन्धित विद्यालयों से समन्वय कर उनकी सूचना एवं विद्यालय का नाम बैक ड्राप में अंकित कराया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मेले में दिनांक 11 अक्टूबर, 2025 एवं 12 अक्टूबर, 2025 को स्थानीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, दिनांक 13 अक्टूबर, 2025 से 17 अक्टूबर, 2025 तक जनपद के प्रमुख विद्यालयों द्वारा देश भक्ति, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, मिशन शक्ति विषय पर आधरित नाटक, नृत्य आदि आयोजित किये जायेगें तथा दिनांक 18 अक्टूबर, 2025 को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रख्यात कवियों द्वारा कविता पाठ किया जायेगा। उन्होने कहा कि मेले के मंच पर प्रस्तुति देने से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में निखार आयेगा और उन्हें प्रस्तुतिकरण में आगे कोई असुविधा नही होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बताया गया कि दिनांक 13 अक्टूबर, 2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय तथा सेन्ट जोसफ विद्यालय, दिनांक 14 अक्टूबर, 2025 को सुदिती ग्लोबल एकेडमी, ज्ञान स्थली एकेडमी तथा गंगा राम बजाज म्यु0 बालिका इण्टर कालेज, दिनांक 15 अक्टूबर, 2025 को सेठ आनन्द राम जैपुरिया, सैमफोर्ड फ्युचरस्टिक तथा पी0 बी0 आर0 पी0 एकेडमी दिनांक 16 अक्टूबर, 2025 को सेंट फ्रांसिस एकडेमी, इरा इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल तथा कान्हा इण्टर नेशनल एकडेमी और दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को ग्रीन वैली पाब्लिक स्कूल तथा जेपी इण्टर नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें।
जनपद के नुमाइश ग्राउंड में लगने वाले स्वदेशी मेला के लिए ऑटो एक्सपो के स्टॉल लगाने के लिए विभिन्न डीलरों के साथ समन्वय बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह ऑटो एक्सपो की प्रदर्शनी 11 अक्टूबर, 2025 से 18 अक्टूबर, 2025 तक प्रातः 11ः00 से शाम 8ः00 बजे तक लगेगी। डीलर्स की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वह अपने-अपने वाहनों के बारे में टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस और कीमतों पर डिस्काउंट और उपयोगिता आदि के लिए मेला में आने वाले सम्मानित नागरिकों के लिए अच्छे प्रकार से उन्हें जानकारी दें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न संस्थानों यथा सोनालिका ट्रैक्टर, टाटा मोटर्स, हुन्डाई मोटर्स, होन्डा मोटर्स, ओला आदि द्वारा अपने वाहनों के साथ-साथ विशेष तौर से इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक रिक्शा तथा इलेक्ट्रिक स्कूटी आदि का प्रदर्शन करेगें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मेले में बैंकों के स्टाल भी लगवाये जाये जिससे वाहन क्रेताओं को आवश्यकता के अनुसार वाहन ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कम्पनी प्रतिनिधियों से यह भी अपेक्षा की कि वह अपने-अपने स्टाल में जीएसटी 2.0 लागू होने के फलस्वरूप वाहनों की दर में हुई कमी को पूर्व में वाहन की दर का तुलनात्मक विवरण अवश्य प्रदर्शित करें।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी नानक चन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों व कम्पनियों के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *