प्रधानमंत्री ने जीएसटी 2.0 के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया है

प्रधानमंत्री ने जीएसटी 2.0 के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया है

औरैया 27 सितंबर 2025 / मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत सदर कोतवाली औरैया में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी 2.0 के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक बार फिर से यह साबित किया कि हम भारत के लोग कभी कमजोर नहीं है, चाहे मातृशक्ति और पुरुष हो। जब-जब मातृशक्ति को अवसर मिलता है तब तक मातृशक्ति ने अपनी योग्यता को प्रमाणित कराया है कि मैं किसी से कमजोर नहीं हूं और मैं हर काम कर सकती हूं। सरकार चाहती है कि आपका सुझाव लेकर बदलाव लाए यानी सरकार इस अभियान के माध्यम से आपसे जानना चाहती है कि 2047 तक आपको क्या क्या सुविधाएं मिलनी चाहिए और देश को विकसित राष्ट्र व प्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश कैसे बनाया जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन पांच निश्चयों को लेकर कार्य कर रहा है, जिसमें पहला मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, महिला संरक्षा और महिला स्वावलंबन, दूसरा स्वच्छ महिला सशक्त परिवार, तीसरा जी एस टी 2.0 के प्रति आमजन को जागरूक करना, चौथा आपका सुझाव लाएगा बदलाव, जिसके माध्यम से आमजन को क्यू आर कोड के माध्यम से सुझाव शासन को भेजने के लिए प्रेरित करना तथा पांचवां निरोगी काया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रधानमंत्री जी ने बड़ी राहत दी है, जिससे वह त्योहारों पर कम पैसे से अधिक खरीदारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को निरोगी काया में अपना पंजीकरण करना चाहिए, जिससे वह अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार का ग्रोथ इंजन है और जब महिलाएं स्वस्थ होगी तो परिवार समृद्ध और खुशहाल होगा।
इस अवसर पर मा0 राज्यसभा सांसद ने सदर कोतवाली में विकास निधि द्वारा बनाये गये महिला सम्मान गृह का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला सम्मान को दृष्टिगत रखते समस्त थानों पर उनके द्वारा महिला सम्मान गृह को बनबाया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह,थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं आदि उपस्थित रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *