श्रावणमास के तृतीय सोमवार दिनांक 17.08.2026 के दृष्टिगत जनपद औरैया मे यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने हेतु निर्धारित रुट डायवर्जन


श्रावणमास के तृतीय सोमवार दिनांक 17.08.2026 के दृष्टिगत जनपद औरैया मे यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने हेतु निर्धारित रुट डायवर्जन
कृपया अवगत कराना है कि श्रावण मास के तीसरे सोमवार दिनाँक 17.08.2026 के अवसर पर जनपद औरैया के देवकली मन्दिर व जनपद के अन्य मन्दिरों पर श्रद्धालुओं की भीड को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद औरैया से गुजरने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाना नितान्त आवश्यक है। जिस सम्बन्ध मे उपरोक्त कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु औरैया पुलिस द्वारा निम्न एडवाइजरी जारी की जाती है।
डायवर्जन {दिनांक 16.08.2026 (रविवार) को सायं 18.00 बजे से दिनांक 17.08.2026 को रात्रि समाप्ति तक}
- जालौन से औरैया (वाया विलराया पनवाडी मार्ग) आने वाले भारी वाहन वाया बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने-2 गन्तव्य को जायेगें।
02.-कन्नौज/छिबरामऊ से औरैया (एरवाकटरा) आने वाले भारी वाहन वाया सौरिख कट से ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने-2 गन्तव्य को जाएगें।
03.जनपद इटावा (वाया ऊसरहार) से औरैया एरवाकटरा की ओर आने वाले भारी वाहन उमरैन पुल के नीचे से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस – वे के सर्विस रोड से भरथना इटावा से होते हुए अपने गन्तव्य जाएगें।
04.जनपद इटावा-उसरहार से लखनऊ/कानपुर जाने वाले भारी वाहन उमरैन पुल के नीचे से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड होते हुए वाया सौरिख कट होते हुए लखनऊ/कानपुर जाएगे।
05.कानपुर देहात से याकूबपुर-बेला होते हुए औरैया आने वाले भारी वाहन कानपुर देहात के रसूलाबाद चौराहा से वाया झीझंक होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग -19 होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगे।
06.कन्चौसी से जनपद औरैया मे आने वाले भारी वाहन वाया झीझंक होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग -19 होते हुए अपने- अपने गन्तव्य को जाएगे।
07.इटावा से औरैया आने वाले भारी वाहन वाया कुदरकोट कट बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने-2 गन्तव्य को जाएगें।
08.औरैया से जालौन (वाया विलराया पनवाडी मार्ग) जाने वाले भारी वाहन को मंगलाकाली चौराहा से डायवर्ट कर वाया NH-19/बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने-2 गन्तव्य को जाएगे। मंगलाकाली चौराहा (जालौन चौराहा) से केवल मन्दिर जा रहे दर्शनार्थियों के ही वाहनों को जाने की अनुमति होगी।
09.देवकली चौराहा(खानपुर चौराहा) से मन्दिर की तरफ जाने वाले भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगे। - देवकली चौराहा (खानपुर चौराहा) से केवल मन्दिर जा रहे दर्शनार्थियों के ही वाहनों एवं ऑटो/ई-रिक्शा/पिकअप आदि को जाने की अनुमति होगी।
- बेला से दिबियापुर की तरफ आने वाले भारी वाहन बेला तिराहा से रसूलाबाद होते हुए अपने-2 गन्तव्य को जाएगें।
12.NH-19 पर कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन देवकली चौराहा/ जालौन चौराहा पर एनएच-19 से सर्विस लेन पर नही आएगें। दिबियापुर/बेला की ओर जाने वाले भारी वाहन मुरादगंज-फफूँद चौराहा,दिबियापुर होते हुए अपने-अपने गन्तव्य को जाँएगें।
- दिबियपुर से औरैया की ओर आने वाले भारी वाहन फफूँद चौराहा,दिबियापुर से मुरागदगंज होते हुए एनएच-19 से अपने-2 गन्तव्य की ओर जाएगें।
- औरैया शहर मे किसी भी चौराहे/तिराहे से अन्दर शहर मे भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत प्रतिबन्धित रहेगा।
- एन0एच0-19 पर यातायात सामान्य रुप से संचालित रहेगा।
- शेष यातायात व्यवस्था सामान्य रुप से संचालित रहेगा।
जनपदीय यातायात नियंत्रण कक्ष सम्पर्क सूत्र:-
सीयूजी नं0- 9454402894/8299405438*यातायात निदेशालय, उ0प्र0* *राज्य यातायात नियन्त्रण कक्ष के सम्पर्क सूत्र:-*टोलफ्री न0- 18001801490
लैण्डलाइन नं0- 0522-2390468, 0522-2724054
व्हाट्सएप नं0- 7839854683, 9454402555
