जायंट्स ग्रुप ऑफ़ मथुरा 2026 के अध्यक्ष बने प्रदीप फौजदार

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ मथुरा 2026 के अध्यक्ष बने प्रदीप फौजदार


मथुरा। जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा का 48 वाँ शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठापन समारोह स्थानीय होटल में हेमंत अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि फेडरेशन–5 अध्यक्ष विपिन मित्तल, विशिष्ट अतिथि संस्थापक सचिव डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी, अधिष्ठापन अधिकारी यूनिट डायरेक्टर जुगलकिशोर अग्रवाल, केंद्रीय समिति सदस्य मुकेश अग्रवाल ने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सीमा गुप्ता द्वारा जायंट्स प्रार्थना कराई गई।

मिताली फौजदार ने मुख्य अतिथि का, नीलम अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि का व ममता अग्रवाल ने अधिष्ठापन अधिकारी का परिचय दिया। पूर्व अध्यक्ष दिनेश–रश्मि अग्रवाल, विमल–पूनम अग्रवाल व मार्गदर्शक डॉ. अशोक अग्रवाल का आशीष साहू ने उत्तरीय पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। अध्यक्ष 2025 हेमंत अग्रवाल ने स्वागत संबोधन में 2026 की टीम को पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता के साथ कहा कि नई टीम संस्था को ऊंचाइयों का स्पर्श करायेगी। अधिष्ठापन अधिकारी ने नवीन सदस्यों पंकज–रुचि गुप्ता, मनोज–रचना बजाज, तनुज–गरिमा सिंघल, राजेश–राखी अग्रवाल, अभिषेक–सीमा चतुर्वेदी, पराग–रिबिका अग्रवाल, कन्हैया–प्रियंका मित्तल, आशीष–दीपिका जैन, सुरेंद्र–प्रीतू खंडेलवाल, लव–गुंजन गुप्ता, विशाल–इति बंसल, उमेश–छाया अग्रवाल, मुकेश–शालिनी अग्रवाल, अभिनय–शिखा खंडेलवाल, मार्तंडदेव–प्रतिमा उपाध्याय, अक्ष– चाहत सप्रा, भुवनेश–भावना जिंदल व टीम 2026 के उपाध्यक्षों गिरीश अग्रवाल व रवि गर्ग, प्रशासनिक निदेशक मनमोहन गुप्ता, वित्त–निदेशक प्रमोद खंडेलवाल, कार्यक्रम अधिकारी मनीष अरोड़ा एवं अध्यक्ष 2026 प्रदीप फौजदार को शपथ ग्रहण कराई। अध्यक्ष 2025 ने नए अध्यक्ष को कॉलर पहनाकर आसन ग्रहण कराया। प्रथम महिला 2025 अनुपम अग्रवाल ने प्रथम महिला 2026 मिताली फौजदार का बुके देकर स्वागत किया। नए अध्यक्ष प्रदीप फौजदार ने स्वीकृति संबोधन में नई ऊंचाइयों का स्पर्श करने की बात कही। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की नई टीम ने शत–प्रतिशत ग्रोथ दर्शायी है। नई टीम अपनी प्रगति रिपोर्ट निरंतर भेजने का प्रयास करें।

केंद्रीय समिति सदस्य मुकेश अग्रवाल ने संस्था के सामाजिक कार्यों पर संतोष व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि उनके कार्यकाल के पहले ही वर्ष में संस्था को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला। मार्गदर्शक डॉ. अशोक अग्रवाल ने अध्यक्ष 2026 द्वारा बनाई गई डिजिटल डायरेक्टरी का लोकार्पण कर अपने अनुभवों को साझा किया। आरंभ में आमंत्रित अतिथियों जायंट्स ग्रुप मथुरा वेस्ट के अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा व प्रशासनिक निदेशक संजीव जैन, अध्यक्ष बार एसोसिएशन प्रदीप शर्मा व सचिव शिवकुमार लवानिया, नंदकिशोर उपमन्यु एड., जगदीश बंसल एड., हरिओम अग्रवाल “मांट वाले”, फेडरेशन सचिव नितिन वर्मा व पूर्व अध्यक्षों केवलराम चंदानी, पीयूष जैन, अंशुल अग्रवाल, डॉ.डी.डी. गर्ग, जितेंद्र मित्तल का संस्था पदाधिकारियों ने उत्तरीय पहनाकर अभिनंदन किया। डॉ. अशोक सिकरवार व सुभाष चौधरी ने मुख्य अतिथि, सौरभ व जुगनू अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि, डॉ. ललित वार्ष्णेय ने केंद्रीय समिति सदस्य व प्रदीप सामरिया ने अधिष्ठापन अधिकारी को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। अंत में महिला सदस्यों ने गीत–संगीत व नृत्यों की प्रस्तुतियों के साथ गर्म जोशी से लोहड़ी पर्व मनाया। मनीष अरोड़ा ने सभी सदस्यों को लोहड़ी पर्व की खुशी में उपहार बांटे। संचालन मनमोहन गुप्ता ने किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *