
इटावा।जायंट्स ग्रुप नवोदिता के अधिष्ठापन एवं यूनिट कॉउन्सिल मीट आयोजन के मुख्य अतिथि मथुरा नगरी से पधारे विश्व उपाध्यक्ष श्री एसपी चतुर्वेदी जी, अति विशिष्ट अतिथि इटावा से केंद्रीय कमेटी मेंबर डॉक्टर श्री शिवराज सिंह यादव स्पेशल कमेटी मेंबर श्रीमती ऊषा यादव , औरैया से अध्यक्ष विपिन मित्तल , फिरोजाबाद से उपाध्यक्ष श्री मती सौम्या चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में जायंट्स दीप प्रज्वलन के साथ होटल सागर ग्रांड में समारोह का शुभारम्भ हुआ
आयोजक समूह के सदस्यों द्वारा सभी पदाधिकारियों का तिलक बंदन अंग वस्त्र तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया
सभागार में उपस्थित सभी लोगों का तिलक बंदनकर तथा पटका उढ़ाकर सम्मानित किया गया।
अधिष्ठापन अधिकारी श्रीमती साधना शर्मा निदेशक यूनिट 03 ने निदेशक मण्डल एवं ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव को शपथ ग्रहण कराई
नव अधिष्ठापित अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने पद स्वीकारोक्ति उदवोधान में समाज सेवा एवं जायंट्स विस्तार के साथ नवोदिता का ध्वज उच्चतम शिखर तक ले जाने का संकल्प किया
आयोजन का सफल सचालन फेडरेसन कोऑर्डिनेटर श्रीमती आशा अवस्थी ने किया
यूनिट काउंसिल मीट के अंतर्गत श्री विमल यादव जी ने अध्यक्ष पद के दायित्व का बोध कराया श्रीमती आशा अवस्थी ने उपाध्यक्ष के दायित्व का बोध कराया। स्मिता यादव ने डी ओ ए के विषय में जानकारी दी, और क्षमा दीक्षित ने डी ओ एफ़ के क्या कर्तव्य होते हैं सबको अवगत कराया।
मुख्य अतिथि विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी ने नव अधिष्ठापित अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव एवं उनके निदेशक मंडल को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि सेवा स्वास्थ्य संस्कार आत्मिक सुख ही जायंट्स का मूल मंत्र हैं
अति विशिष्ट अतिथि डॉ शिव राज सिंह सदस्य केंद्रीय समिति,श्रीमती ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति , फेडरेसन अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल, फेडरेसन उपाध्यक्ष श्रीमती सौम्या चौहान ने नव अधिस्थापित अध्यक्ष एवं निदेशक मण्डल को शुभाशीष दिए ।आयोजक ग्रुप द्वारा सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।
नवोदिता ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती विनीता टंडन ने समारोह के सफल आयोजन में सराहनीय योगदान हेतु मुख्य अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी विश्व उपाध्यक्ष, डॉ शिव राज सिंह यादव, श्रीमती ऊषा यादव, एडवोकेट विपिन मित्तल, श्रीमती सौम्या चौहान, विमल कुमार सिंह, श्रीमती आशा अवस्थी, श्रीमती स्मिता यादव, श्रीमती क्षमा दीक्षित, श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती नीतू पुरवार, श्रीमती प्रेरणा जैन, श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्रीमती रितु चौहान, श्रीमती राज़दा खातून, श्री विशुन सिंह कुशवाहा श्री मनीष सहाय आदि फेडरेसन कॉउन्सिल पदाधिकारी गण ,पूर्व अध्यक्ष अनुपम यादव, डायरेक्टर वीणा शर्मा, ऊषा शर्मा, कृष्णा अवस्थी , विनीता चतुर्वेदी , छवि गुप्ता , दीप्ति अवस्थी , तोषी पालीवाल , रानू जैन, कल्पना अग्रवाल , रितु छाबड़ा, अनीता यादव , प्रीति यादव , सुनीता यादव, ममता यादव, ज्योति वर्मा, प्रगति यादव , उपासना राजपूत पारुल पोरवाल अन्य ग्रुप से ललित सक्सेना ,कौशल किशोर तिवारी, तिलक सिंह कुशवाहा, शमसुद्दीन संस
मोहम्मद खालिद आदि समूह पदाधिकारी गण का हार्दिक आभार व्यक्त किया
राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ सभी ने स्वरुचि भोज का आनंद उठाया।
