जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 की प्रथम काउंसिल मीट एवं ओरिएंटेशन औरैया के ईशा वाटिका में भव्य समारोह के साथ सम्पन्न

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 की प्रथम काउंसिल मीट एवं ओरिएंटेशन औरैया के ईशा वाटिका में भव्य समारोह के साथ सम्पन्न

Oplus_16908288

औरैया।जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 की प्रथम काउंसिल मीट एवं ओरिएंटेशन नगर के ईशा वाटिका गेस्ट हाउस में समारोह के साथ सम्पन्न हुई।बैठक का शुभारंभ जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी, डॉ शिवराज सिंह यादव, श्रीमती ऊषा यादव व फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल ने दीप प्रज्वलन करके कराया। तत्पश्चात जायंट्स प्रार्थना के बाद सभी काउंसिल सदस्यों को विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी ने शपथ दिलाई इस अवसर पर बोलते हुए जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी ने कहा कि आप सभी का सौभाग्य है कि आप लोगो को फेडरेशन की काउंसिल का सदस्य बनाया गया है।आप सभी काउंसिल के पदाधिकारी गण अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पीड़ितों की सेवा करने के लिए ग्रुप्स के अध्यक्षों को प्रेरित करे व स्वयं भी साथ में जाकर जरूरतमंद व पीड़ितों की सेवा करे ,हमारी संस्था का लक्ष्य ही पीड़ित मानव की अपने संसाधनों व समय से सेवा करना है।
विशिष्ट अतिथि सेंट्रल कमेटी सदस्य मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सदस्यों की संख्या में वृद्धि करना व नए ग्रुप खोलना हमारे संगठन की मुख्य आवश्यकताओं में से एक है,हमें इस पर भी ध्यान देना है।
सेंट्रल कमेटी सदस्य डॉ शिवराज सिंह ने सभागार में उपस्थित लोगों से आव्हान किया कि सभी काउंसिल मेंबर अधिकार के साथ दायित्व का भी ख्याल रखे,उन्होंने बताया कि सभी ग्रुप के अध्यक्ष व प्रशासनिक निदेशक अपने यूनिट निदेशक ग्रुप के अध्यक्षों से संपर्क कर उनको ड्यूज जमा करने के लिए को साथ लेकर समय से ग्रुप के ड्यूज जमा कराने के लिए प्रेरित करें,इसी क्रम में स्पेशल कमेटी के सदस्य राजेश बजाज ने सभी वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्डिनेटर व यूनिट निदेशकों को उनके दायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
स्पेशल कमेटी सदस्य अशोक अग्रवाल ने काउंसिल के सदस्यों से कहा कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा नए ग्रुप भी खोलने का प्रयास करें। स्पेशल कमेटी सदस्य श्रीमती ऊषा यादव ने कहा कि सभी काउंसिल सदस्य अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे, उन्होंने कहा कि इस बार फेडरेशन अध्यक्ष ने सभी को समय से जिम्मेदारी सौंप दी है, इसलिए आप सभी लोग जुट जाओ और वर्ष 2026का लक्ष्य 3000 मेंबर को पूरा कराने में अपना योगदान प्रदान करे।ब्रज मोहन शर्मा व प्रो आर के अग्रवाल व पदमा भार्गव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जायंट्स ग्रुप अब परिचय का मोहताज नहीं रहा इसलिए सभी काउंसिल सदस्य एक जुट होकर सदस्यों की संख्या बढ़ाने व नए ग्रुप खोलने में फेडरेशन अध्यक्ष की मदद करें। समारोह की अध्यक्षता कर रहे
फेडरेशन 5 के अध्यक्ष विपिन मित्तल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नए ग्रुप खोले जाने व ग्रुप की सदस्यता बढ़ाए जाने के अभियान के तहत प्रयास जारी है शीघ्र ही हम लोग 3000 का आंकड़ा पर कर लेंगे उन्होंने सदन को 31 जनवरी तक जमा किए जा चुके ड्यूज,5 नए ग्रुप खोले जाने व नई सदस्यता संख्या में के गई वृद्धि के बारे में विस्तृत जानकारी दी व वर्ष 2026 का अनुमति बजट सदन के सामने प्रस्तुत किया जिसे सभी ने करतल ध्वनि से पास कर दिया।
फेडरेशन सचिव नितिन वर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए पिछले वर्ष 2025 की सदस्यता संख्या की जानकारी दी।
फेडरेशन वित्त अधिकारी अपर्णा सिंह ने सभी कौंसिल मेंबर से समय से ड्यूज जमा कराए जाने की अपील की।


समारोह में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन 5 की ई पत्रिका प्रगति के प्रथम अंक का विमोचन विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी ने किया।
इससे पूर्व सभी अतिथियों का तिलक लगाकर व पटका पहनाकर जायंट्स नूपुर सिंह सेंगर, मीनू राजावत मंजू गर्ग, राधा पुरवार ने स्वागत किया।

डॉ गिर्राज नारायण अग्रवाल, वेद गहोई, नवनीत पुरवार, राम किशोर बरसैंया आलोक गुप्ता,आलोक पाल,विनोद गुप्ता व प्रशांत चतुर्वेदी ने अतिथियों व काउंसिल सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
अतिथियों का स्वागत अग्रसेन स्कूल के बच्चों द्वारा किया गया।


इस दौरान नए ग्रुप का सृजन करने वाली हाथरस की सोनल अग्रवाल, फिरोजाबाद की प्राची अग्रवाल, अनु बंसल, दिबियापुर की नंदनी पोरवाल, चंदौसी की बबीता शर्मा व बहजोई की शिखा शर्मा व ग्रुप में नए सदस्यों की वृद्धि करने वाले मथुरा के मोहन बाबू आर्य, डॉ अशोक अग्रवाल जुगल किशोर अग्रवाल, पीयूष जैन, प्रदीप फौजदार व प्रीति अग्रवाल, नीतू पुरवार व सोनल अग्रवाल को समय से सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लेने पर विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी ने अवार्ड फॉर एक्सीलेंस देकर सम्मानित किया।


इस दौरान ई पत्रिका की संपादक सी ए निहारिका गोयल ,होस्ट जायंट्स ग्रुप औरैया के डॉ गिर्राज नारायण अग्रवाल, शिव कुमार श्रीवास्तव,मनोज चौरसिया, कुलदीप यादव, आनंद पोरवाल, विनोद गुप्ता, रोहित अग्रवाल, भीमसेन सक्सेना, डॉ सर्वेश आर्य,सलिल सक्सेना, रामू राजावत,गुरमीत सिंह कालरा, रविभान सिंह, दीप चंद्र पुरवार ,रविभान सिंह, शलभ अग्रवाल ,सौरभ विश्नोई, निखिल अग्रवाल,पूनम गुप्ता, ऋतु चंदेरिया, मंजू गर्ग,पायल पोरवाल आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *