

Posted inUttar Pradesh
जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
