धर्मार्थ चिकित्सा शिविर में रोगियों हुजूम

धर्मार्थ चिकित्सा शिविर में रोगियों हुजूम


इटावा।जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दतावली के संस्थापक अध्यक्ष डॉ शिव राज सिंह यादव मेंबर सेंट्रल कमिटी के संयोजकत्व में श्री विनोबा इंटर कॉलेज झिदुआ, सिरसा में धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
शिविर प्रभारी डॉ शिव राज सिंह यादव ने चिकित्सा शिविर की समीक्षात्मक रिपोर्ट में बताया कि प्रातः 8.30 बजे से अपरान्ह 1.50 बजे तक संचालित शिविर में *एक सौ तेइस रोगियों में *लगभग 50 प्रतिशत रोगी जोड़ों के दर्द से पीड़ित रहे, इसके अलावा न्यूरोमूसक्युलर दर्द,, महिला एवं पुरुषों के गुप्त रोग, टाइफाइड – वायरल बुखार, हृदय रोग, स्वास, खांसी, डायरिया, बवसीर, पथरी, आदि से पीड़ित रहे*


सभी रोगियों का सम्यक परीक्षण के बाद जरूरत मंद रोगियों को ओम पैथोलॉजी इटावा के योगेश कुमार द्वारा 30 प्रतिशत रियायत के साथ रक्त मल मूत्र की जाँच की सुविधा प्रदान की गई
सभी रोगियों को राजस्थान औषधालय मुम्बई के प्रतिनिधि शेर खान एवं सहायक चिकित्सक आर्यन पाल द्वारा हिमालया, एफ डी सी, एवं मैनकाइंड द्वारा उपलब्ध औषधियान वितरित की गई
धर्मार्थ चिकित्सा शिविर व्यवस्थापक श्री शरद यादव प्रधानाचार्य, प्रवीन कुमार अध्यापक, एवं अभिषेक यादव ने डॉ शिवराज सिंह यादव उनकी समस्त टीम के साथ साथ विशेष सहयोगी कुलदीप यादव, जनवेद, दुर्वेश, लोकेन्द्र एवं समस्त लाभान्वित मरीजों का हार्दिक आभार व्यक्त किया
व्यवस्थापक एवं लाभार्थी मरीजों ने शीघ्र ही दुवारा शिविर आयोजन का अनुरोध किया डॉ शिव राज सिंह यादव आश्वासन दिया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *