ब्रेकिंग न्यूज _ जमीन की कुर्की की जाएगी !

ब्रेकिंग न्यूज _ जमीन की कुर्की की जाएगी !

औरैया 15 जनवरी 2026 ।उप जिलाधिकारी अजीतमल ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि तहसील अजीतमल के बड़े बकायेदारों मै० पाण्डेय एण्ड पाण्डेय ब्रदर्स बीझलपुर के प्रो० श्रीमती पुष्पलता पाण्डेय पत्नी श्रीधर पाण्डेय नि० बीझलपुर बकाया धनराशि 1,44,21,244 रु0, श्रीमती रमन पाण्डेय पत्नी सुरेश कुमार पाण्डेय नि० बीझलपुर बकाया धनराशि 99,96,244 रु० है जिसे जमा न करने के कारण उपरोक्त दोनो बड़े बकायेदारों की कुर्क की गई भूमि की नीलामी दिनांक 16.01.2026 को तहसील सभागार अजीतमल में की जायेगी। दिनेश कुमार पुत्र सन्तोष कुमार पाण्डेय, ललितकुमार पुत्र सन्तोष कुमार पाण्डेय नि० बीझलपुर बकाया धनराशि-1,44,21,244 जिसे जमा न करने के कारण इनकी भूमि कुर्क कर नीलामी की जायेगी एवं श्रीमती प्रियंका तिवारी पत्नी ललित कुमार नि० बीझलपुर ,श्रीमती सोनम पाण्डेय पत्नी दिनेश कुमार नि० सत्तेश्वर औरैया पर स्टाम्प देय बकाया 25,30,760/- रु० जमा न करने के कारण श्रीमती प्रियंका तिवारी व श्रीमती सोनम पाण्डेय की कुर्क की गई जमीन की नीलामी दिनांक 27.01.2028 को तहसील सभागार अजीतमल में की जायेगी ।
अतः नीलामी हेतु चिन्हित भूमि की विस्तृत जानकारी हेतु तहसील अजीतमल में सम्पर्क करें ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *