औरैया।आज उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी के माध्यम से सवर्ण छात्रों के खिलाफ बनाए गए कानून पर नगर के सवर्णों ने एक बैठक कर केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर कोसा व इस कानून को खत्म करने की मांग की। इस दौरान बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद दुबे ने बात करते हुए हुए कहा कि यह कानून केंद्र व प्रदेश सरकार का काला कानून है, अगर समय रहते सरकार ने इस काले कानून को वापस नहीं लिया तो हम स्वर्ण समाज के लोग आगामी चुनावों में बीजेपी सरकार को खोद कर जमीन में गाढ देंगे। साथ में मौजूद अधिवबता देवेंद्र त्रिपाठी ने भी यूजीसी एक्ट के जरिए सवर्ण छात्रों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा बनाए कानून को सवर्णों का उत्पीड़न बताया। इस काले कानून को वापस न लेने पर आंदोलन की धमकी दी है।
Posted inUttar Pradesh
