
औरैया।जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को अगामी 2027 बोर्ड परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बहुविकल्पीय प्रश्न पुस्तकों का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के नए पैटर्न से परिचित कराना तथा उनकी तैयारी को अधिक प्रभावी बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि वर्तमान समय में बोर्ड परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्नों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नियमित अभ्यास विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायक होगा। जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में सुविधा मिलेगी।
ओजस्वी फाउंडेशन की अध्यक्ष ने कहा कि सही दिशा में निरंतर प्रयास करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। गर्मी के अवकाश का कैसे सदुपयोग करना है इस बारे मैं बताया एवं बताया कि शिक्षा सिर्फ परीक्षा देने के लिए नहीं होती इसका मूल उद्देश्य है ज्ञान अर्जित करना अपने जीवन में आत्मसार करना ।विद्यार्थियों ने भी इस पहल के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामग्री उनकी परीक्षा तैयारी में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।







