
औरैया।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकंद मिश्रा के आव्हान पर भामाशाह जयंती के अवसर पर जिले के वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री विपिन मित्तल ने जनपद के नगर दिबियापुर में कैलाश चंद्र पोरवाल, देवेंद्र दुबे, विधूना में उमेश गुप्ता,पुत्तू लाल गुप्ता, सतीश गोयल,प्रमोद कुमार गुप्ता, महेंद्र नाथ गुप्ता,डॉ वागीश गुप्ता व औरैया में वेद गहोई,डॉ गिर्राज नारायण अग्रवाल व आलोक अग्रवाल का माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश कमेटी के सदस्य संदीप पोरवाल, प्रशांत चतुर्वेदी,ब्रजेश बंधु व हरगोविन्द सेंगर भी साथ में मौजूद रहे।