
औरैया। औरैया पुलिस ने 5 राज्यों के लोगों के साथ फर्जी टूर ट्रेवलिंग कंपनी के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को एक लाख उन्नीस हजार की नगदी से साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस कप्तान आलोक मिश्रा ने बताया कि गुजरात के भड़ौच, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश के लखनऊ,नई दिल्ली व मुंबई के लोगों के साथ वी वांट ट्रिप के नाम से फेस बुक पर पेज बनाकर धोखाधड़ी करने का की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई गई थी। इसी बीच औरैया पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक मुखबिर के माध्यम से औरैया जनपद के ग्राम रुरुआ सफ़र थाना अजीतमल के रहने वाले एक प्रवेंद्र प्रताप सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेवलिंग एजेंसी के माध्यम से लोगो के साथ धोखा धडी करता है और ऑन लाइन दर्ज शिकायत कर्ताओं के साथ उसने ही धोखा धडी की है। गिरफ्तार युवक के पास से नगदी के अलावा दो लैपटॉप,10 एटीएम व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।


