जायंट्स ग्रुप के 4 संगठनो के अध्यक्ष व उनकी टीम का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जायंट्स ग्रुप के 4 संगठनो के अध्यक्ष व उनकी टीम का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

औरैया। जायंट्स ग्रुप के 4 संगठनों का आज एक साथ नगर के ईशा वाटिका गेस्ट हाउस में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
वर्ष 2026 के लिए जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष डॉ गिर्राज नारायण अग्रवाल, जायंट्स ग्रुप सुपर वूमेन की अध्यक्ष नूपुर सिंह सेंगर ,औरैया सहेली की अध्यक्ष आशा गुप्ता व जायंट्स ग्रुप औरैया प्रोग्रेसिव अध्यक्ष अनुराग पांडे व उनकी कमेटी को शपथ अधिकारी कुलदीप यादव ने शपथ दिलाई।
इस अवसर पर फेडरेशन सचिव नितिन वर्मा ने वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी ग्रुपों के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
शपथ ग्रहण के दौरान सभी मुख्य अतिथियों को ग्रुप के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंट किए।
इस दौरान वर्ष 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी सदस्यों को भी जायंट्स ग्रुप औरैया ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि विश्व उपाध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी, सेंट्रल कमेटी सदस्य डॉ शिवराज सिंह यादव,स्पेशल कमेटी सदस्य श्रीमती ऊषा यादव, पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष प्रो आर के अग्रवाल , फेडरेशन 05 अध्यक्ष विपिन मित्तल वाइस प्रेसिडेंट सौम्या चौहान, फेडरेशन सचिव नितिन वर्मा फेडरेशन वित्त अधिकारी अपर्णा सिंह,सहित सभी ग्रुपों की पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *