जायंट्स ग्रुप ऑफ़ मथुरा वेस्ट का भव्य “हैप्पी वैलेंटाइन डे” आयोजन

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ मथुरा वेस्ट का भव्य “हैप्पी वैलेंटाइन डे” आयोजन

मथुरा। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ मथुरा वेस्ट द्वारा मसानी लिंक रोड स्थित एक होटल में “हैप्पी वैलेंटाइन डे” का भव्य एवं आकर्षक आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन–5 के अध्यक्ष श्री विपिन मित्तल व धर्मपत्नी श्रीमती रितु अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि यूनिट १० के यूनिट डायरेक्टर श्री जुगलकिशोर अग्रवाल व धर्मपत्नी श्रीमती रजनी तायल, ग्रुप अध्यक्ष श्री दिनेशचंद्र अग्रवाल व धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना अग्रवाल तथा निवर्तमान पूर्व अध्यक्ष श्री जगदीश चावला व धर्मपत्नी श्रीमती रेनू चावला के साथ माँ शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में “रेट्रो टू मेट्रो” की थीम पर 60–80 के दशक के लोकप्रिय फिल्मी तरानों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। “तुम संग प्रीत लगाई सजना”, “जरा सा झूम लूं मैं” जैसे गीतों पर धर्मेंद्र–किरन चुग, हर्ष–सोनिका अग्रवाल, संजीव–बबिता जैन, भूपेंद्र–चारु अग्रवाल, राजेश–नीता मित्तल, आशु–शैली भाटिया, चेतन–अनीता प्रजापति, बृजेश–संगीता सिंघल, पंकज–शिप्रा मित्तल, अनिल–सुमनलता शर्मा, रश्मि–विजय शोरावाला, संजय–अंजू जॉली, शुचि–राजीव, पूजा–पंकज शर्मा एवं पूनम–अमित ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

विशेष आकर्षण के रूप में निधि एवं अर्चना ने “सांसों की माला में लिख दूं मैं पी का नाम” गीत पर भावपूर्ण एवं बेजोड़ नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा 50वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वाधिक 30 सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित कराने पर अध्यक्ष श्री दिनेशचंद्र अग्रवाल को “एक्सीलेंसी अवार्ड” एवं “एक्सीलेंस प्रेसिडेंट अवॉर्ड”, डीओए श्री संजीव जैन को “एक्सीलेंस डीओए अवार्ड” तथा बृजेश सिंघल को “एक्सीलेंस डीओएफ अवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शशि–बृजभूषण कालरा एवं पूनम–मुकेश वर्मा की वैवाहिक वर्षगांठ भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दोनों युगलों ने केक काटकर सभी को खिलाया, तथा सभी सदस्यों ने उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

लता अरोड़ा द्वारा हाउजी का सफल संचालन किया गया। हाउजी विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देने वाले प्रतिभागियों को प्रथम महिला श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन भावना अरोड़ा एवं निधी तोमर ने किया। अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेश मित्तल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत अग्रवाल, सुनील भगवती, जितेंद्र सिंह, संजय खंडेलवाल, डॉ. राजन रिजवी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम प्रेम, सौहार्द एवं एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *