




मुंबई। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आज 12वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंबई के मेरिन ड्राइव पर (Yoga by the Bay) योग दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती शाइना एन सी ने कहा कि वो पिछले 12साल से इसी जगह पर योग दिवस का आयोजन करती आ रही है व आगे भी करती रहेगी।
इस दौरान जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की वर्ल्ड चेयरपर्सन व शिव सेना की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती शाइना एन सी,सूचना एवं प्रसारण विभाग के मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की फेडरेशन1A की अध्यक्ष श्रीमती पूनम रावल,जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 के अध्यक्ष विपिन मित्तल सहित विभिन्न सरकारी व निजी संस्थाओं व सामजिक संगठनों के पुरुषों व महिलाओं द्वारा योग किया गया।
योग शिविर के समापन के उपरांत श्रीमती शाइना एन सी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
