UGC बिल के विरोध में जनपद के समस्त व्यापारी संगठनों ने हिन्दू नेता नीरज चौधरी के आव्हान पर बैठक कर सरकार को चेताया

UGC बिल के विरोध में जनपद के समस्त व्यापारी संगठनों ने हिन्दू नेता नीरज चौधरी के आव्हान पर बैठक कर सरकार को चेताया

औरैया।बैठक में UGC बिल के विरोध में प्रस्तावित आगामी 1 फरवरी की बाजारबंदी के संबंध में निर्णय लिया गया कि मा. सर्वोच्च न्यायालय ने उक्त विनियम पर रोक लगाते हुए नये सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने का जो आदेश पारित किया है, उसका स्वागत है तथा इस आदेश के क्रम में आगामी बाजारबंदी एवं अन्य आंदोलनकारी गतिविधियों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।। साथ ही चेतावनी भी दी गयी कि यदि भविष्य में इस प्रकार का कोई विभेदकारी नियम लागू करने का प्रस्ताव किया जाता है तो समस्त व्यापार मंडल सर्वसामाजिक संगठनों के साथ लोकतांत्रिक आंदोलन पर उतरेगा।। बैठक में व्यापारी नेता श्री बृजेंद्र गुप्ता “गुड्डू”, श्री बबलू बाजपेयी, श्री सुधीर पुरवार, श्री राजकुमार सक्सेना, श्री दीपक अग्रवाल, श्री अनुराग अग्रवाल, श्री आरतीनंदन तिवारी, भाजपा नेता श्री दिनेश मिश्रा ,श्री आदित्य चतुर्वेदी श्री देवेंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *